देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ट्राईओम इंस्टीट्यूट, देवली की मेधावी छात्रा अक्षरा जैन पिता सुनील कुमार जैन ने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर अपने माता-पिता एवं संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। अक्षरा ने B.Arch कोर्स में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा JEE Main Paper 2A में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.4 पर्सेंटाइल प्राप्त की तथा ऑल इंडिया रैंक 2460 हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी शानदार 90% अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया। अक्षरा की इस उपलब्धि पर परिवार एवं संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने छात्रा को बधाई देते हुए बताया कि अक्षरा शुरू से ही मेहनती, अनुशासित एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। ट्राईओम इंस्टीट्यूट परिवार ने अक्षरा जैन एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इसी प्रकार ट्राईओम इंस्टीट्यूट देवली के कॉमर्स टॉपर राघव सोनी ने भी मान बढ़ाया है एवं प्रियांशी दाधीच ने साइंस संकाय में टॉप कर नाम रोशन किया।









