चांदली में कौशल विकास और अभिरुचि शिविर का शानदार आगाज; विद्यार्थियों को मिलेंगे स्वरोजगार के अवसर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चांदली में ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना है। शिविर प्रभारी भँवर लाल वैष्णव ने उद्घाटन समारोह की जानकारी देते हुए बताया कि आज से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक और पारंपरिक विधाओं का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से सिलाई, मेहंदी और ब्यूटी पार्लर,कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और इंग्लिश स्पोकन ,आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के गुर और जीवन कौशल ।
उद्घाटन सत्र के दौरान उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। व्याख्याता शंकर लाल सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक हुनर का होना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। अवकाश के इस समय का सदुपयोग कर युवा अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। वहीं प्रशिक्षक रामप्रसाद प्रजापति, किशन लाल मीणा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि शिविर में सिखाए जाने वाले जीवन कौशल और तकनीकी विधाएं युवाओं में आत्मविश्वास भरेंगी और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेंगी। सभी वक्ताओं ने संभागियों को पूरी लगन, रुचि और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में स्काउट गाइड के नियमों की जानकारी दी गई और सभी प्रशिक्षकों का परिचय कराया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *