देवली नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा एपीओ।

Deolikhabarexpress

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ​राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग (DLB) ने आज एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए नगर पालिका, देवली के अधिशाषी अधिकारी (EO) सुरेश कुमार मीणा का मुख्यालय तुरंत प्रभाव से बदल दिया है।
​विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश (क्रमांक: एफ.1(का)(05)कार्मिक/आर.एम.एस./डी.एल.बी./26/5246) के अनुसार, प्रशासनिक कारणों के चलते सुरेश कुमार मीणा को ‘आदेशों की प्रतीक्षा में’ (APO) रखते हुए उनका मुख्यालय तुरंत प्रभाव से निदेशालय, जयपुर किया गया है। ​तुरंत उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश ​स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में  मीणा को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी विलम्ब के तुरंत निदेशालय, जयपुर में अपनी उपस्थिति प्रस्तुत करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई सक्षम स्तर से अनुमोदित होने के बाद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *