देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत केनरा बैंक संथली में बीमाधारक नारायण गुर्जर की मौत के बाद बैंक कर्मियों ने उसकी माँ गुलाब देवी को दो लाख रुपए का चेक सौंपा। केनरा बैंक शाखा प्रबंधक अशोक मीणा ने बताया कि खाताधारक नारायण गुर्जर की पिछले दिनों बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। इस पर शाखा प्रबंधक अशोक मीणा, आरोह फाउंडेशन के CFL देवली के FC मुकेश कुमार बागड़ी,सुनील मीणा,नरेंद्र ,परमेश ,बैंक मित्र संजय ,हंसराज ,चांदमल आदि ने बीमित माँ गुलाब देवी को 2 लाख रुपए का चेक सौंपा।इस मौके पर अन्य ग्राहक भी मौजूद रहे।





