Deolikhabarexpress

दूनी में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का भारी हंगामा, बाजार बंद कर टायर जलाए।

देवली/​दूनी:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड क्षेत्र के दूनी कस्बे में एक युवक की मौत के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दूनी अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भारी हंगामा शुरू कर दिया है।
​​मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक युवक को सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत दूनी के स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय दूनी अस्पताल में कोई भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं था। समय पर उचित उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलने के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। ​घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों का साफ तौर पर कहना है कि दूनी अस्पताल में रात के समय डॉक्टर नहीं मिलते हैं और यहाँ स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। इलाज के अभाव में युवक की जान जाने से नाराज लोग अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। ​युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप दूनी कस्बे का पूरा बाजार बंद करवा दिया है। आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top