Deolikhabarexpress

पर्यावरण दिवस पर भारत गैस एजेंसी की अनूठी पहल: दशहरा मैदान में रोपे 11 पौधे।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज विश्व पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए देवली में भारत गैस एजेंसी (मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स) के कर्मचारियों द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मुहिम के तहत स्थानीय दशहरा मैदान के अंदर 11 पौधे लगाए गए। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इन पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। इस दौरान उपस्थित टीम के सदस्यों व गैस एजेंसी मालिक पंकज शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे ही धरती का श्रृंगार हैं और लगातार बढ़ते प्रदूषण व गर्मी से बचने के लिए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top