Deolikhabarexpress

महेश नर्सिंगहोम एवं महेश्वरम् हॉस्पिटल के 50वें स्वर्ण वर्ष पर ‘महेश्वरम् एडवांस इमेजिंग सेंटर’ का होगा भव्य शुभारंभ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। चिकित्सा क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे प्रसिद्ध महेश नर्सिंगहोम एवं महेश्वरम् हॉस्पिटल (1976 – 2026) के 50वें स्वर्ण वर्ष महोत्सव के उपलक्ष्य में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर अस्पताल परिसर में ‘महेश्वरम् एडवांस इमेजिंग सेंटर’ का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया जा रहा है। ​इस नए सेंटर के शुरू होने से मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। सेंटर में मुख्य रूप से निम्नलिखित अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं:-
​1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन (1.5 Tesla MRI Machine)
​न्यूरो आईसीयू (Neuro ICU)
​मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (Modular Operation Theatre)
​इस भव्य शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग के कैबिनेट मंत्री माननीय कन्हैया लाल चौधरी होंगे। ​कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कई विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है, जिनमें शामिल हैं:
​प्रभुलाल सैनी (पूर्व कृषि मंत्री, राजस्थान सरकार),
राजेन्द्र गुर्जर (विधायक, देवली-उनियारा),गोपीचन्द  मीणा (विधायक, जहाजपुर-कोटड़ी), शत्रुघ्न गौतम (विधायक, केकड़ी)। उक्त कार्यक्रम ​आगामी  सोमवार, 08 जून को सायं 04:00 बजे महेश नर्सिंग होम एवं जगदीश धाम में आयोजित होगा। ​अस्पताल प्रबंधक डॉ महेश जिंदल व डॉ. कल्पना जिंदल ने ’50 वर्षों की सेवा, विश्वास और समर्पण’ के इस सफर को जारी रखते हुए आमजन और प्रबुद्ध जनों को इस ऐतिहासिक समारोह में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top