देवली में हर महीने के दूसरे व चौथे रविवार को परामर्श देंगे एस एम एस जयपुर के अनुभवी यूनानी चिकित्सक।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र के मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर है। जयपुर के प्रसिद्ध एस एम एस अस्पताल के अनुभवी यूनानी चिकित्सक एवं हिजामा स्पेशलिस्ट डॉ. लियाकल अली मन्सूरी अब प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे रविवार को देवली में अपनी विशेष सेवाएं प्रदान करेंगे। समय दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक तय किया गया है। ​डॉ. मन्सूरी द्वारा यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से कई जटिल और पुरानी बीमारियों का इलाज किया जाएगा, जिनमें  मिर्गी/तान/दौरे आना, लकवा (पैरालिसिस), सिर दर्द व माइग्रेन, डिमेंशिया (व्यवहार में परिवर्तन), नसों का दर्द (पैरों में करंट जैसा लगना), पार्किंसन (हाथ-पैरों में कम्पन) और सेरेबल एट्रोफ़ी व शुगर, गुर्दे व पित्ताशय की पथरी, पेट की बीमारियां, तिल्ली, पित्ताशय और लीवर की बीमारियां (जैसे पीलिया व सूजन) तथा प्रोस्टेट का बढ़ना एवं सर्वाइकल व लम्बर स्पॉन्डिलाइटिस (गर्दन और कमर की डिस्क डैमेज), कैल्शियम की कमी, ऑस्टियोपोरोसिस, घुटनों व एड़ी का दर्द, महिलाओं में माहवारी की अनियमितता, सफेद पानी (ल्यूकोरिया) की शिकायत, बच्चेदानी में सूजन/गांठ, तथा पुरुषों में गुप्त रोग व कम शुक्राणु की समस्या,खून की कमी, नींद न आना (अनिद्रा), घबराहट/बेचैनी, बच्चों का देर से बोलना और दिमाग की कमजोरी,​एडवांस्ड कॉस्मेटिक व ​इलेक्ट्रोकॉउरी / रेडियो फ्रीक्वेंसी: मस्से और वार्ट्स हटाने के लिए व झाइयों और मुंहासों के दाग-धब्बे दूर करने के लिए। ​डर्मारोलर व इंजेक्शन: ग्लोइंग स्किन, चिकन पॉक्स के गड्ढे भरने और केलॉइड (Keloid) हटाने के लिए विशेष इंजेक्शन।
​परामर्श शुल्क और संपर्क सूत्र
​आयोजकों के अनुसार इस विशेष परामर्श शिविर का शुल्क बेहद किफायती मात्र 200/- रुपये रखा गया है।
​शिविर का स्थान: जैन मेडिकल एंड जनरल स्टोर के पास, ममता सर्किल, देवली।
​हेल्पलाइन नंबर: मरीज एडवांस बुकिंग या किसी भी जानकारी के लिए 9414326317, 9828137821 या 9829571351 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *