देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए एक बेहद सुखद खबर है। साल 2026 की श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इस बार श्रद्धालुओं को अमरनाथ गुफा के साथ-साथ देश के 20 से अधिक प्रमुख और पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा का प्रस्थान 11 जुलाई 2026 को सुबह ठीक 9:15 बजे होगा। इस पूरी यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क ₹15,000/- निर्धारित किया गया है। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण अग्रिम बुकिंग राशि ₹10,000/- प्रति सीट रखी गई है। इस विशेष यात्रा पैकेज में श्रद्धालुओं को कई ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं-
खाटू श्याम और सालासर बालाजी
चिंतपूर्णी, ज्वालाजी और कांगड़ा देवी
अमृतसर का गोल्डन टेम्पल (स्वर्ण मंदिर)
माता वैष्णो देवी और शिवखोड़ी
श्रीनगर और अमरनाथ मुख्य गुफा सहित कुल 20+ पवित्र स्थल।
श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं:
जहाँ पूरी यात्रा लक्ज़री एसी बस द्वारा संपन्न कराई जाएगी। खान-पान: यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दो समय के भोजन की व्यवस्था रहेगी।
यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) की पूरी व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि बस में सीटें बेहद सीमित हैं, इसलिए श्रद्धालु ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर अपनी सीट जल्द से जल्द बुक करा सकते हैं। यात्रा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या बुकिंग के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
धर्मराज साहू: 9950657500
पंकज शर्मा: 9414842619
कमल जैन: 9414656818
जज्जी अंकल: 9829556278







