Deolikhabarexpress

दुर्गापुरा ढाणी के नवनिर्मित श्री महादेव मंदिर में 22 जून को शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गणेश निमंत्रण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। दूनी कस्बे की दुर्गापुरा ढाणी स्थित नवनिर्मित श्री महादेव मंदिर में शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष बिहारी लाल सैनी ने बताया कि बुधवार को दूनी के खेजड़ी वाले गणेश जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणेश निमंत्रण दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 20 जून को दुणजा माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मूर्ति भ्रमण, मंडप प्रवेश, गणेश पूजन एवं अग्नि स्थापना जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। 21 जून को मूर्तियों का संस्कार एवं अभिषेक किया जाएगा 22 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा स्थापना, हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन होगा। इसी दिन सूर्यदेव पूजन, महाआरती तथा महाप्रसादी का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top