Deolikhabarexpress

हनुमाननगर थाने के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर देवली थाने का घेराव।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हनुमाननगर थाने के कथित दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर देवली अभिभावक संघ के नेतृत्व में गुरुवार को देवली थाने का घेराव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने थाने के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए तथा उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आमजन का कानून व्यवस्था पर विश्वास प्रभावित होगा। घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। देवली अभिभावक संघ ने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top