श्रीमद् भागवत कथा और नानी बाई रो मायरो की गूंज।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के जयपुर रोड स्थित सिद्धार्थ मैरिज गार्डन में  7 जून से भव्य ‘श्रीमद् भागवत कथा’ एवं ‘नानी बाई रो मायरो’ का संगीतमय आयोजन चल रहा है। यह धार्मिक उत्सव 13 जून  तक चलेगा। ​आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, यह त्रिवेणी संगम अगवाल परिवार की महिलाओं— रामधनी देवी पत्नी घनश्याम अगवाल, सीता देवी (पत्नी नोरतमल) एवं  मधुबाला (पत्नी नन्दकिशोर)—के एकादशी उद्यापन के पावन उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। ​इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को परमपूज्य महन्त श्री श्री 108 रामप्रकाश जी महाराज (अराई वाले) का पावन सानिध्य प्राप्त हो रहा है वहीं, कथा व्यास के रूप में रामस्नेही संत श्री राजाराम जी महाराज (अराई रामद्वारा) अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करवा रहे है। ​उत्सव को सुचारू रूप से चलाने के लिए समय सारणी इस प्रकार तय की गई है:
​श्रीमद् भागवत कथा: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।
​नानी बाई रो मायरो: रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक।

​इस आयोजन के मुख्य यजमान घनश्याम , नोरतमल, नन्दकिशोर एवं समस्त अग्रवाल परिवार हैं। विनीत अमन-अतिथि, सौरभ, अभिषेक, समर और समस्त अग्रवाल परिवार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर सपरिवार और इष्ट मित्रों सहित पधारकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
​आयोजन स्थल: सिद्धार्थ मैरिज गार्डन, नवरंग बोरिंग कम्पनी के पास, जयपुर रोड, देवली।
संपर्क सूत्र: किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9414207297 या 9214315555 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *