|

देवली में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिव कुमार सैनी कल देंगे विशेष सेवाएं।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मस्तिष्क, रीढ़, नस और मांसपेशियों के रोगों से पीड़ित क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की खबर है। जयपुर के एपेक्स हॉस्पिटल के कंसलटेंट न्यूरोलॉजिस्ट और एम्स, दिल्ली के पूर्व चिकित्सक डॉ. शिव कुमार सैनी (MD, DM – न्यूरोलॉजी) अब हर महीने देवली में अपनी विशेष सेवाएं प्रदान करेंगे। ​मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. सैनी प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर का आयोजन जैन मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर के पास, ममता सर्किल, देवली पर किया जाएगा। ​डॉ. शिव कुमार सैनी द्वारा मुख्य रूप से निम्नलिखित गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परामर्श और इलाज किया जाएगा:
​लकवा (स्ट्रोक), ब्रेन हैमरेज, मिर्गी, दौरे, फिट और एपिलेप्सी।
​कमर दर्द, सायटिका, गर्दन व बाँहों में दर्द और सर्वाइकल।
​सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आना (वर्टिगो) और याददाश्त में कमी।
​दिमागी बुखार (मेनिन्जाइटिस) और दैनिक व्यवहार में बदलाव।
​हाथ-पैरों में सुन्नता, झुनझुनी, जलन (न्यूरोपैथी), कंपन, धीमापन और पार्किंसन रोग।
​अनिद्रा (इंसोम्निया), चलने में लड़खड़ाहट और बायटे आना।
​आंखों की रोशनी अचानक जाना, दो-दो दिखना (डिप्लोपिया) या पलकें गिरना/फड़कना।
​मांसपेशियों में दर्द व कमजोरी।
​संपर्क सूत्र:
​परामर्श या अधिक जानकारी के लिए मरीज व उनके परिजन इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
​9828137821
​9829571351
​नोट: उक्त स्थान (जैन मेडिकल) पर आयुर्वेदिक एवं जानवरों की दवाईयां भी उपलब्ध हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *