देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को नगर कांग्रेस कमेटी देवली शहर अध्यक्ष विनोद पुजारी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारीयो की घोषणा की है।
पुजारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की रीति-निती में आस्था व निष्ठा रखने वाले आम कांग्रेसजन से विचार विमर्श पश्चात देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र विधायक हरीश चन्द्र मीना की सहमति एवं अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी टोंक के मार्गदर्शन में देवली नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में निम्न सदस्यों को नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सम्पत सुवालका, हरभजन मीणा, अम्बालाल मौर्य, टीकम सैन, विनोद डाबोडिया व उपाध्यक्ष सीरज साहू, इस्तुकार अली, पंकज नथैया, अनिल वर्मा, नासिर कुरैशी, बाबूलाल बैरवा, नाथूलाल लोहार, आबिद अब्बासी, रोबिन बंगाली, रघुवीर सिंह शक्तावत एवं संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी पंकज जैन, शम्मी रंगरेज, रमेश गोयल, धर्मेन्द्र दास, भीमसिंह शेखावत को दी गई है
सचिव राजेन्द्र सिंह हाडा, चन्दन बैरवा, भागचन्द महावर, गोपाल खटीक,राजू ग्वाला, महेन्द्र बैरवा, तरूण बैरागी, एवं सयुक्त सचिव भगवान कीर, अख्तर खान, कपिस गर्ग, शमीम अहमद, निकेश गोयल, बालूराम खटीक, दानिश सैफी, भैरूलाल तेजी, राकेश दसलानिया को बनाया गया है।
वही मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी नीरज शर्मा, पंकज जोशी, विनोद धर्मानी, आकाश कंछल व राजीव जैन को सौंपी गई है। प्रचार प्रसार समिति में निर्मल पांचाल, हंसराज कीर, लल्लू राम कोली, रामलाल प्रजापत, विजय सुवालका, घनश्याम जांगिड़, महेंद्र माली व नंदकिशोर सैनी को रखा गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य में विधायक हरिश्चंद्र मीणा व कार्यकारिणी आमंत्रित सदस्य नेमीचन्द जैन, सुरेन्द्र सिंह राणावत, भीमराज जैन, रतनलाल हाडा, ओमप्रकाश मंगल, दिनेश सर्राफ, वेणीप्रसाद टांक, मुकेश गर्ग, सौरभ जिंदल, चांदमल जैन, कुन्दनमल नथैया, मुकेश गोयल, रामनिवास मीणा, मनजीत सिंह काका, अकील कुरेशी, कैलाश सोनी, गीता देवी वर्मा को रखा गया है।