देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। माहेश्वरी समाज विकास समिति देवली के द्विवर्षीय कार्यकाल हेतु अध्यक्ष पद के चुनाव में ताराचंद सोमानी ने राधेश्याम मालू को आठ मतों से हराकर विजय प्राप्त की। मुख्य चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद माहेश्वरी ने बताया कि डाले गए कुल 94 मतों में से ताराचंद सोमानी ने 51 मत प्राप्त किये जबकि राधेश्याम मालू को 43 मत प्राप्त हुए। नव निर्वाचित अध्यक्ष सोमानी ने इस अवसर पर समाज के उत्थान हेतु तन मन धन से समर्पित सेवा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि संपूर्ण समाज को साथ में लेकर माहेश्वरी भवन व समाज के लिए उत्कृष्ठ कार्य करूंगा। इस अवसर पर माहेश्वरी भवन में सोमानी का मालाओं व साफो से भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात माहेश्वरी भवन से विजयी जुलूस के रूप में गाड़ियों का काफिला मुख्य बाजार होता हुआ महावीर उद्यान के पास से सोमानी के निवास स्थान पटेल नगर में ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचा जहां मोहल्ले वासियों ने और समाज जनों ने आतिशबाजी, मालाओं,साफों से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर मालपानी, बालकिशन आगीवाल, ओम प्रकाश काबरा, जगदीश नुवाल,रामकिशन मूंदड़ा ,सत्यनारायण मूंदड़ा,चंद्रप्रकाश मूंदड़ा,अशोक माहेश्वरी,टीकम चंद झंवर, राधेश्याम तोषनीवाल,राजू मूंदड़ा टोंक , गणेश मूंदड़ा, कन्हैया लाल मूंदड़ा, भगवान काबरा, रमेश बांगड़,देवी शंकर जाजू, महावीर मूंदड़ा घाड, दिनेश तोतला, सुरेश मूंदड़ा, अनिल नामधराणी, रामेश्वर झंवर ,मुकेश नुवाल, दुर्गा लाल तुरक्या, बालकिशन काबरा,मोती शंकर जाजू इत्यादि ने अभिनंदन समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।






