देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पारीक सेवा समिति जिला टोंक के अध्यक्ष कमलेश पारीक के निर्देशन में देवली तहसील के अध्यक्ष पद के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश पारीक द्वारा देवली तहसील कार्यकारिणी में अध्यक्ष का चुनाव गंगागुरिया बालाजी स्थान पर सर्व सम्मति से कर नवल किशोर पारीक को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जिला महामंत्री अविनाश पारीक ने बताया कि देवली तहसील अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नवल किशोर पारीक आंवा वाले देवली को निर्वाचित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कमलेश पारीक ने कहा कि समाज को संगठित रहकर कार्य करना चाहिए। पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु पारीक ने समाज को सर्वप्रिय रखते हुए कार्य करने के लिए कहा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेश पारीक निवाई, जिला सह कोषाध्यक्ष आनंद पारीक, जिला संगठन मंत्री देवेंद्र पारीक, वंश प्रदीप पारीक मौजूद रहे। देवली समाज बंधुओं में लक्ष्मी कांत पारीक,रामविलास , जगदीश , शिव शंकर जी , अशोक कुमार , दुर्गा लाल ,बद्री लाल , कैलाश , श्याम लाल ,बालकिशन , राजेंद्र , दिनेश केकड़ी वाले, दिनेश राजमहल वाले, सत्यनारण देवली गांव वाले, सत्यनारायण चांदली वाले, महेश , राजेश दूनी वाले, श्याम सुंदर ,मोनू , राघवेंद्र , शिव रतन , बृजेश , तेजेंद्र पारीक देवली, सुरेश, विष्णु, चंद्र प्रकाश पारीक उपस्थित रहे।






