विधायक राजेंद्र गुर्जर ने देवली नगर पालिका के वार्ड नंबर 33 से प्रत्याशी केपी सिंह नरूका के समर्थन में किया जनसंपर्क।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका देवली के वार्ड नंबर 33 अम्बापुरा कॉलोनी से भाजपा पार्षद प्रत्याशी केपी सिंह नरूका(कृष्ण प्रताप सिंह) के समर्थन में आज देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व अध्यक्ष रतन मंगल, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, पूर्व उपसभापति जितेंद्र चौधरी एवं समाजसेवी रामसिंह शक्तावत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने केपी सिंह नरूका को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्थन में एकजुट होकर चुनाव में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, मनोज शर्मा, योगेंद्र सिंह, शिवजी राम प्रतिहार, दुर्गालाल जांगिड़, सत्येंद्र सिंह, विजय चौधरी एवं अजय मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह नरूका ने कहा कि अम्बापुरा कॉलोनी का विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और वार्डवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक परिवार से निरंतर संपर्क रखते हुए क्षेत्र की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। आज जनसंपर्क में अंबापुरा के वार्ड वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और चुनावी जीत का शंख बजा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *