श्री माहेश्वरी समाज विकास समिति देवली की कार्यकारिणी घोषित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। माहेश्वरी भवन देवली में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताराचंद सोमानी के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माहेश्वरी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष राजू मूंदड़ा, विशिष्ट अतिथि भगवान भंडारी, दूनी से समाज के प्रथम जिला अध्यक्ष ताराचंद मूंदड़ा,कमल मूंदड़ा, तहसील अध्यक्ष गोपाल मालू, के आतिथ्य में भगवान महेश की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। देवली नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा एवं देवली समाज के गणमान्य महानुभावों द्वारा, राजमहल,इटूंदा ,दूनी,टोंक घाड़, जहाजपुर,टीकड़, अमरवासी के समाज बंधुओं द्वारा मालाओं व साफों के माध्यम से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। सोमानी ने बताया कि नवल किशोर मालपानी, रामकिशन मूंदड़ा, दुर्गा लाल तुरक्या,सत्यनारायण मूंदड़ा व ओमप्रकाश काबरा को संरक्षक,प्रवीण मालपानी को महामंत्री, दिनेश तोतला को सह मंत्री,अनिल नामधराणी को कोषाध्यक्ष,जगदीश नुवाल, अशोक माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, टीकम चंद झंवर, मुकेश नुवाल, संजीव राठी को संगठन मंत्री, चंद्र प्रकाश माहेश्वरी को प्रवक्ता ,अनिल कुमार गुप्ता को संस्कृतिक मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया । कार्यकारिणी सदस्य में दीपक मूंदड़ा, सुरेश मूंदड़ा, बद्रीलाल सोमानी,बालकिशन नुवाल, देवी शंकर जाजू, घनश्याम पनवाड़,राधेश्याम तोषनीवाल, राजेश बहेड़िया, गणेश मूंदड़ा, बालकिशन काबरा, गोविंद मूंदड़ा, विवेक सोमानी, विजय अजमेरा, को दायित्व दिया।आमंत्रित सदस्य में राजेश जाजू ,जुगल काबरा ,मुकेश तुरक्या, चेतन आगीवाल, अक्षय आगीवाल, प्रदीप राठी, प्रदीप काबरा, राजकुमार बल्दवा, ललित मालू को पदभार सौंपा गया।नवगठित कार्यकारिणी का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में समाज हेतु तन ,मन, धन से कार्य करने का संकल्प लिया साथ ही पधारे हुए समाज बंधुओं व अतिथियों का आभार भी प्रकट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष की ओर से स्नेहभोज का आयोजन भी रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *