देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वामी श्री परमानंद सेवा समिति देवली के तत्वाधान में 29 जुलाई को श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। स्वामी अमित भारती महाराज ने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन पर्व पर एक विशाल सत्संग एवं महाप्रसादी (भंडारा) भारती श्री स्वामी परमानन्द आश्रम गणेश जी रोड अम्बेडकर कॉलोनी] देवली में आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता परम पूज्य स्वामी जी के उत्तराधिकारी स्वामी अमित भारती महाराज करेंगे।





