Deolikhabarexpress

श्री सांवरिया सेठ डाक निशान यात्रा के लिए गणेशजी को दिया गया निमंत्रण, 8 सितंबर को रवाना होगी 84 कोस की यात्रा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री सांवरिया सेठ डाक निशान यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 8 सितंबर को श्री सांवरिया सेठ धाम के लिए डाक निशान यात्रा रवाना होगी। यात्रा की सफलता एवं मंगलमय आयोजन की कामना को लेकर गुरुवार को बोरडा गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को यात्रा का आमंत्रण दिया गया। समिति के लोकेंद्र चौधरी ने बताया कि डाक निशान यात्रा भगवान श्री सांवरिया सेठ के प्रति श्रद्धा,आस्था और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। इस यात्रा में श्रद्धालु पवित्र ध्वजा (निशान) को कंधे पर लेकर निर्धारित मार्ग को निरंतर पैदल तय करते हैं और श्री सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचकर ध्वजारोहण कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा 8 सितंबर को प्रस्थान करेगी तथा लगभग 84 कोस की दूरी मात्र 31 घंटे में तय करते हुए 9 सितंबर को श्री सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे तथा समिति की ओर से सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर योगेश पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कर यात्रा के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना की। इस दौरान अतीश थारवान, पंकज नथैया, दौलत खत्री, शिवराज साहू, राजेन्द्र बलसोरा, गणेश मराठा, दीपक सैनी, सूरज चंदेल, किशन टेलर, गजानंद मेघवाल, चंदू सैलानी, प्रमोद शर्मा, दीपू साहू सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top