कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी का कुंचलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जहाजपुर में विभिन्न विकास कार्यो का लोकापर्ण के लिये भाजपा सरकार के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी जयपुर से जहाजपुर जाते समय कुंचलवाड़ा कला बाय पास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया । भाजपा युवा नेता परमेश्वर सोयल एवं दुर्गा लाल जांगिड़ ने बताया कि बुधवार को भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री जहाजपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए जहाजपुर जा रहे थे जहां पर कुंचलवाड़ा कलाँ बाईपास पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा की मौजूदगी में माला ,साफा ,दुपट्टा एवं भगवान की तस्वीर देकर भव्य स्वागत किया गया । स्वागत कार्यक्रम में पुष्पेंद्र शर्मा ,अरुण पाराशर, निशांत मेघवंशी, दीपू सेन ,पप्पू सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *