Deolikhabarexpress

श्री सावरिया सेठ प्रथम डाक निशान यात्रा आगामी 7 सितंबर को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री सांवरिया भक्त मंडल देवली  के तत्वाधान में आगामी 7 सितम्बर 2026 सोमवार देवली से मण्डफिया धाम श्री सांवरिया सेठ के प्रथम डाक निशान यात्रा होगी रवाना। यात्रा को सफल बनाने के लिए  बुधवार को रिद्धि सिद्धि के दाता श्री श्री 1008 बोयडा गणेश जी महाराज को निमंत्रण दिया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि यात्रा दिनांक 07.09.2026 को प्रातः 10.15 बजे श्री बावड़ी बालाजी से भव्य शोभायात्रा के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रवाना होगी। भक्त ध्वज को अपने कंधे पर लेकर दौड़ते हुवे 84 कोष की दूरी को मात्र 31 घंटे से भी कम समय में तय कर दिनांक 08.09.2026 मंगलवार को श्री सांवरिया सेठ के पहुँचेगी एवं ध्वज श्री सांवरिया सेठ के श्री चरणों में अर्पित करेंगे। ध्वज अर्पित कर सेठजी के भोग लगाया जाएगा एवं पधारे हुवे सभी भक्तों को सेठजी की प्रसादी वितरण की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top