Deolikhabarexpress

स्वर्ण पदक विजेता अरुंधती चौधरी का देवली में भव्य स्वागत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जयपुर से कोटा जाते समय स्वर्ण पदक विजेता प्रतिभाशाली खिलाड़ी अरुंधती चौधरी का देवली में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवा समाजसेवी सतेन्द्र सिंह उर्फ सत्तु बन्ना के नेतृत्व में अरुंधती चौधरी का माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। सत्तु बन्ना ने अरुंधती चौधरी की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रोत्साहन स्वरूप 51,000 रुपये की सम्मान राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि अरुंधती जैसी प्रतिभाएं क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करती हैं तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से अरुंधती चौधरी का अभिनंदन किया और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा, भीम सिंह,विजय चौधरी,पदम सिंह शक्तवात सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा मौजूद रहे। अरुंधती चौधरी ने सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। ज्ञातव्य है कि उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (70 किलोग्राम वर्ग), 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप, और 2021 यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) जीता है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top