देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान की स्थानीय ब्लॉक इकाई के तत्वाधान में आगामी 9 अगस्त को “अगस्त क्रांति दिवस” (भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ) के अवसर पर एक विशेष विचारगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम स्थानीय “गांधी पार्क” में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा । इस विचारगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना और आज की युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करना है । संस्थान के ब्लॉक संयोजक आकाश कंछल ने बताया कि 1942 की अगस्त क्रांति ने देश को ‘करो या मरो’ का वह मंत्र दिया था जिसने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी थी। आज के दौर मे उस ऐतिहासिक संघर्ष के मूल्य को याद रखना और समाज में फैली कुरीतियों तथा चुनौतियों के खिलाफ एकजुट होना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी गणमान्य नागरिकों , बुद्धिजीवियों, युवाओं और मीडिया कर्मियों से अनुरोध करते है कि वे इस गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाए।






