हरियाली अमावस्या पर आरएसएस की भगत सिंह शाखा ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देवली की भगत सिंह शाखा की ओर से हरियाली अमावस्या के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ​यह कार्यक्रम शहर के पटेल नगर स्थित काला हत्था के महावीर उद्यान में संपन्न हुआ, जहाँ स्वयंसेवकों ने मिलकर पौधे रोपे। गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्यान में छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। ​इस अवसर पर शाखा के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभाई। शाखा की ओर से बताया गया कि हरियाली अमावस्या के दिन पौधे लगाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का यह पौधारोपण अभियान पूरे सप्ताह जारी रहेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *