विद्यालय की तीन छात्राओं का सम्मान किया गया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को जिला स्तर पर आयोजित किए गए सत्र 2026-27 की एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकाश योजना( साहित्यिक एवं सांस्कृतिक/ लोक कला) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली स्थानीय विद्यालय की तीन छात्राओं का सम्मान किया गया। श्रुति वैष्णव ने वाद विवाद प्रतियोगिता (अंग्रेजी),डिम्पल महावर ने निबंध प्रतियोगिता ( हिंदी),महिमा शर्मा ने निबंध प्रतियोगिता (इंग्लिश) में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किय। अब सभी बालिकाएं राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत 4 या अधिक राज्यों के 10 दिवसीय शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण हेतु जाएगी। इस योजना का उद्येश्य मेधावी विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकाश करना है। इस अवसर पर देवली यूसीईओ ,संस्था के संस्था प्रधान राजीव शर्मा,सभी स्टाफ साथी व अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *