Deolikhabarexpress

शिव पब्लिक शिक्षा समिति सरोली में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती मनाई।

महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया संदेश… .

 

देवली सरोली:-(बृजेश भारद्वाज)। शिव पब्लिक शिक्षा समिति, सरोली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में एक दिवस पूर्व विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रबंधन टीम द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. शिवजीलाल चौधरी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी जी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम” प्रस्तुत किया गया। प्रबंध निदेशक पवन माहेश्वरी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गोविंद नारायण शर्मा, डॉ. शंकुतला जैन, प्रधानाचार्य घासीलाल बलाई एवं प्रधानाध्यापक भंवर गुर्जर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक एवं मैनेजर राजेन्द्र कुमार शर्मा, HOD शंकर बराला, मुकेश सर, रमेश शेरवाल राजेश मेहरा सहित संस्था के सैकड़ों कर्मचारी एवं हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर का वातावरण राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं प्रेरणादायी भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top