Deolikhabarexpress

विद्यालय समय परिवर्तन नहीं करते हुए 15 अक्टूबर तक पूर्ववत रहेगा विद्यालय समय।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की मांग के अनुसार विद्यालयों के समय में परिवर्तन नहीं करते हुए 15 अक्टूबर तक पूर्व की भांति विद्यालय समय यथावत रहेगा। संगठन की ओर से विद्यालय समय में परिवर्तन नहीं किए जाने को लेकर लगातार अधिकारियों से मिलकर प्रयास किए जा रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र पुष्करणा एवं प्रदेश महामंत्री श्री महेंद्र लखारा ने लगातार माननीय शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मिलकर आग्रह किया था कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय में परिवर्तन करना उचित नहीं होगा। इसी क्रम में कल बीकानेर में संगठन के प्रदेश सचिव श्री रवि आचार्य ने शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर संगठन की इस मांग को पुनः प्रमुखता से रखा। संगठन के प्रयासों के परिणामस्वरूप विद्यालय समय को 15 अक्टूबर तक पूर्ववत रखने का निर्णय हुआ है। इस निर्णय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) ने माननीय शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष भँवर लाल वैष्णव ने बताया कि संगठन सदैव शिक्षक एवं शिक्षा हित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ सरकार एवं विभाग के समक्ष रखता रहा है और भविष्य में भी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top