देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मानव सेवा संकल्प संस्थान देवली द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ जन गोष्टी का आयोजन स्थानीय पेंशनर भवन देवली में सायं 6 बजे से आयोजित किया जिसमें 10 वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन भी किया जिसमें पूर्व आईएएस के आर कमलेश,पूर्व आईएएस शिवजी राम मीणा, रमेश जिंदल, प्रेमचंद शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक, शिखर चंद जैन, सत्यनारायण गोयल, घीसालाल टेलर रहे। उपस्थित सभी मेहमानों अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। गोष्ठी में संस्थान के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, महामंत्री अशोक कुमार दुबे, राजकुमार कोठारी, अशोक माहेश्वरी संजय सेठी, राकेश ओसवाल आदि उपस्थित रहे।







