पुलिस प्रशासन की आमजन से अपील,पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह के दौरान हुई चर्चा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। थाना नासिरदा पुलिस प्रशासन की आमजन से अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर घास भैरू की सवारी के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस एवं आमजन की जिम्मेदारी है। अतः पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। आमजन से अपील की जाती है किः-
1. घास भैरू की सवारी के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, लड़ाई-झगड़ा एवं विवाद नहीं करें। एवं घास भैरु की सवारी को खीचने वालो पर पटाखे नही फेंके।
2. किसी भी प्रकार के धारदार हथियार, लाठी-डंडे अथवा अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर नहीं चलें।
3. नशे की हालत में सवारी में शामिल नहीं हों तथा यातायात व्यवस्था बाधित नहीं करें।
4. सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक एवं भड़काऊ संदेश प्रसारित नहीं करें।
5. पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की एवं निर्धारित मार्ग का पालन करें।
विशेष चेतावनी: घास भैरू की सवारी के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांति भंग करने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी ने सभी ग्रामवासियों से अपील है कि दीपावली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
इसी प्रकार देवली थानाधिकारी प्रीति रतनू ने भी शहर के पत्रकारों के साथ दीपावली मिलन समारोह
के दौरान चर्चा करते हुए पत्रकारों से सलाह मशवरा किया। जंहा गौवर्धन पूजा की शाम शहर में होने वाले पटाखा कंपटीशन की परंपरा के बारे में जानकारी लेते हुए किसी भी दुर्घटना से सतर्कता व बचाव हेतु योजना तैयार करने की बात कही व विस्वास दिलाया कि पुलिस टीम किसी भी गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तेद रहेगी व शहर की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नही जाएगा। अतः थानाधिकारी ने अपील कि है के शहर के प्रत्येक नागरिक का शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग आवश्यक है। दीपावली का पर्व हमें एक दूसरे से प्रेम व सद्भाव रखने की शिक्षा प्रदान करता है। वहीं प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *