देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जैन समाज के पर्यूषण महापर्व 8 सितम्बर से शुरू हो रहे है। महावीर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने बताया की इस अवसर पर महावीर दिगम्बर जैन मंदिर और धर्मशाला ट्रष्ट में 10 दिनों तक ये कार्यक्रम होंगे। ये
सभी कार्यक्रम अंतरप्पा नितेश भैया के मार्गदर्शन मैं होंगे। महावीर मन्दिर & ट्रष्ट के अध्यक्ष विमल जैन,महावीर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सुरेश सोनी ओर त्रिशला मंडल की अध्यक्ष पिंकी सेठी ने समाज के सदस्यों को सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहने और धर्म लाभ प्राप्त करने के लिए निवेदन किया है।
प्रातः 5.45 से 6.15 तक अरहम योग
6.30 से 8.15 तक अभिषेक शांतिधारा
8.30 से 11.15 तक सामूहिक विधान
दोपहर 3से 4बजे तक ततवार्थ सूत्र का अध्यापन
सायंकाल 7बजे से7.30 बजे तक प्रतिक्रमण
7.30से 8.15 तक महाआरती
8.15 से 9 बजे तक स्वाध्याय
9 बजे से धार्मिक कार्यक्रम ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम त्रिशला महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित होंगे
विधान दसलक्षण जी का ओर
ततवार्थ सूत्र जी का होगा।
विधान के मध्य मैं प्रतिदिन धर्म का मर्म प्रवचन होगा।