Deolikhabarexpress

शहर के विभिन्न स्थानों से ताजियों का भव्य जूलूस निकलेगा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले ताज़िए मोहर्रम का कल शहर के विभिन्न स्थानों से ताजियों का भव्य जूलूस निकलेगा। एजेंसी एरिया, कुरेशी मोहल्ला , जामा मस्जिद स्थित भिश्ती मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी, प्रताप नगर आदि स्थानों से मुख्य मार्ग होते हुए ताजिये निकाले जाएंगे।


इस अवसर पर बहुत से लोग रोजे रखेंगे और रब की इबादत में लीन रहेंगे वे गमगीन माहौल में हाईदोस खेला जाएगा। और मर्सिया पढ़ें जायेंगे, ग़मगीन धुनों के साथ ताज़िए अपने अपने मुकाम पर से उठेंगे और छतरी चौराहे पर सभी ताजियों का मिलन होगा। इसके बाद ऊंचा स्थित कर्बला शरीफ़ में ताजियों को सेराब ( ठंडा )किया जायेगा।


इस मर्तबा ताजियों की डिज़ाइन में विशेष आकर्षण रखा गया है। नक्काशी, लाइटिंग, वे बाहरी सजावट को आधुनिकता और परम्परा के मिश्रण से तैयार किया गया है। इससे ताज़िए पहले से ज़्यादा आकर्षक नज़र आ रहे है। शाही जामा मस्जिद के नायब इमाम मोलाना साकिब रज़ा ने वाकिया ए कर्बला, शहादत नामा सुनाया और कहा कि किसी भी ज़ुल्म ज्यादती को हज़रत इमाम हुसैन की तरह डट कर मुकाबला करना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने दुष्ट राज़ा यजीद से किया था। और शहादत दे दी लेकिन यजीद की दास्तां स्वीकार नहीं की। हमें उनके बताए हुए पथ पर चलना चाहिए। कत्ल की रात को विभिन्न मोहल्लों की हुसैनी लंगर कमेटीयो और यूथ वेलफेयर सोसाइटियों द्वारा हलीम शबिल बिरयानी आदि का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top