देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर सहित पूरे उपखंड में हज़रत मुहम्मद (स.) के नवासे शहीद इमाम हुसैन की शहादत की याद में रविवार को ताज़िए निकाले गए। एजेंसी एरिया से कुरैशी मोहल्ला,जामा मस्जिद स्थित भिश्ती मोहल्ला बंगाली कॉलोनी प्रताप कॉलोनी, आदि इलाकों से ताज़िए निकाले गए, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए छतरी चौराहे पर पहुंचे।वहां सभी ताजियों का मिलन हुआ।
इस दौरान नव जवानों ने हैरत अंग़ैज़ करतब दिखाए और हाई दोस खेला व बहुत से लोग शहीद इमाम हुसैन की शहादत की याद में मर्सिया पढ़ते हुए गमगीन माहौल में मातमी धुनों के साथ साथ हाय हुसैन हाई हुसैन कहते हुए ताजिया के साथ बोझिल कदमों से कर्बला शरीफ़ की और चल रहे थे। छतरी पर विभिन्न अखाड़े बाजों और प्रशासनिक अधिकारियों एवं मोअजीज़ लोगों की दस्तारबंदी सदर द्वारा की गई। शाही ज़ामा मस्जिद के नायब इमाम मोलाना साकिब रज़ा ने हजरत मुहम्मद (स.) के नवासे शहीद इमाम हुसैन साहब की जीवनी पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि इंसान को कभी भी ज़ालिम के सामने नहीं झुकना चाहिए।
चाहे बलिदान ही क्यों ना देना पड़े। शाम को मगरीब की नमाज़ के साथ ही ऊंचा स्थित कर्बला शरीफ़ में ताजियों को सेराब ठंडा किया गया। उक्त जानकारी समाज के प्रवक्ता हारून अंसारी मो. इदरीस द्वारा दी गई।



