पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना व उसका संरक्षण करना जरूरी:-यज्ञेश दाधीच।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के पनवाड़ ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखर राष्ट्रवादी महान शिक्षाविद और भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया और साथ ही भारतीय जनता पार्टी देवली देहात मंडल के मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली के जन्मदिन के अवसर पर माली समाज श्मशान घाट में पौधे लगाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पनवाड़ प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि राज्य सरकार की पर्यावरण संरक्षण की प्रमुख योजना हरियालो राजस्थान के तहत पनवाड़ पंचायत क्षेत्र में अलग-अलग सार्वजनिक जगह पर लगभग 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और साथ ही प्रतिज्ञा भी ली है कि पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाकर उनका संरक्षण करना भी अति आवश्यक है कार्यक्रम के दौरान देवली देहात मंडल के महामंत्री दुर्गा लाल रेगर, बूथ अध्यक्ष राजकुमार खटीक, कमलेश अजमेरा, कजोड़ माली, महावीर माली, पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली, पारस माली आदि मौजूद रहे।

उधर देवली उपखंड के सिरोही ग्राम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा देहात मंडल देवली ग्राम सिरोही, चांदली, देवली गांव, पनवाड़, राजकोट, नयागांव सहित कहीं गांवो में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। देवली देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर ने बताया कि महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक और हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन !! ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ – उनका यह उद्घोष आज भी हर राष्ट्रभक्त के हृदय में जोश और जागरूकता की भावना भर देता है। माँ भारती की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए दिया गया आपका बलिदान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा और त्याग की प्रेरणा देता रहेगा।

इस दौरान उपस्थित बुथ अध्यक्ष रामदेव धाकड़, भाजपा मीडिया प्रभारी किशन सोयल ,भाजपा नेता पप्पू लाल धाकड़, छोटू लाल जांगिड़ ,युवा नेता शोभाराम धाकड़, भाजपा नेता हंसराज धाकड़ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विचार गोष्ठी के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें और देवली देहात मंडल मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली ने भी अपना विचार व्यक्त किया। यहाँ शहर की जनता कॉलोनी में भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जहां मुख्य वक्ता रहे यज्ञेश दाधीच ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाना व उसका संरक्षण करना जरूरी है। वहीं मुखर्जी के विचारों से अवगत करवाया। इस मौके पर लोकेश लक्षकार,महेश दाधीच,संजय शर्मा,हेमलता दाधीच व पंकज त्रिपाठी समेत लोग मौजूद रहे।

ईसी प्रकार नासिरदा भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.एंव जीवनी पर विचार व्यक्त किये, साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को अनुसरण कर रहा है। कार्यक्रम में महामंत्री रतनलाल माहेश्वरी युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार तिवाड़ी, मिठन लाल, राधा कृष्ण धाकड़ सत्यनारायण लोहार, मनोज खांडल राजकुमार, बालू साहू, दीपक,राजकुमार मेघवंशी, अनुराग सोनी एंव भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *