Deolikhabarexpress

निःशुल्क सामूहिक सम्मेलन को लेकर बैठक 31 अगस्त रविवार को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। प्रजापति समाज के निःशुल्क सामूहिक सम्मेलन को लेकर कल रविवार 31 अगस्त को चांदली माता जी के प्रजापति समाज धर्मशाला में समाज की बैठक आयोजन धर्मशाला अध्यक्ष रामकरण प्रजापति की अध्क्षता में किया जाएगा।

जिसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन पर चर्चा कर आगे की रण नीति बनाई जाएगी जिसमें समाज द्वारा आर्थिक सहयोग,विवाह योग्य जोड़ो के पंजीकरण,जोड़ो की संख्या का निर्धारण,भोजन एवं टेंट लाइट आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी । प्रजापति निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन फरवरी माह में फुलेरी दोज पर प्रस्तावित हे जिसमें समाज से प्रस्ताव भी आमंत्रित किए जाएंगे।ताकि सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाया जा सके। प्रजापति समाज अपील करता हे कि इस आम सभा में अधिक से अधिक व्यक्ति पधारे और अपने सुझाव दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top