देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान सुवालका कलाल महासभा संस्थान, भीलवाड़ा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चंद्र सुवालका ने प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन किया है। इस कार्यकारिणी में देवली शहर के समाज पदाधिकारियों को भी मौका प्रदान किया है।
इस कार्यकारिणी में देवली की ज्योति कॉलोनी निवासी संपत सुवालका को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं कैलाश सुवालका को संरक्षक, शिवरतन सुवालका व विशाल सुवालका को प्रदेश मंत्री के पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

