Deolikhabarexpress

देवली अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव 2025

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अभिभाषक संघ के चुनाव की प्रक्रिया के तहत चुनाव निर्वाचन अधिकारी बाबूलाल मीणा और सहायक निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र जैन द्वितीय व शिवजी राम डडवाडिया ने बताया कि 8 दिसंबर सोमवार को अंतिम दिन आवेदन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों एडवोकेट भारत सिंह सोलंकी व एडवोकेट ललित चौहान के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं और आने वाली 12 दिसम्बर को अध्यक्ष पद के लिए दोनों के बीच मुकाबला रहेगा 

अभिभाषक संघ के सचिव पद पर एक भी आवेदन पत्र नहीं आया है जिस पद खाली रहा। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए रणजीत सिंह बैरवा और रमेश कुमार शर्मा ने भी अपना आवेदन पत्र भरा था लेकिन सोमवार को अंतिम दिन अधिवक्ता रणजीत सिंह बैरवा ने अपना नामांकन एडवोकेट रमेश कुमार शर्मा के पक्ष में वापस ले लिया जिससे रमेश कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए साथ ही कोषाध्यक्ष के पद पर चेतन वर्मा और पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए नरेंद्र मीणा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top