*उपखंड स्तर पर हुए दो बार सम्मानित*
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के पनवाड़ ग्राम निवासी महावीर आर नामा ने अपनी 41 वर्ष की है राजकीय सेवा पूर्ण करके सेवानिवृत्ति दिवस 30 जून 2026 को संकल्प को पूर्ण करते हुए ज्ञान संकल्प पोर्टल से मुख्यमंत्री विद्यादान कोष में पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवली में संसाधन विकास हेतु 125501 रुपए एवं राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पनवाड़ में 5100 भेंट किए साथ ही माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर पनवाड़ में छात्र उपयोगी संसाधनों की पूर्ति हेतु 41000 की राशि भेंट की प्राप्त जानकारी के अनुसार नामा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में 3 वर्ष अध्ययन कर उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की व साढ़े 28 वर्ष तक इसी विद्यालय में राजकीय सेवा करते हुए वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक से सेवानिवृत हुए हैं विद्यालय के प्रति श्रद्धा व सम्मान व्यक्त करते हुए स्व प्रेरणा से यह राशि भेंट की है और नामा ने बताया कि नवग्रह वाटिका एवं वृक्षारोपण हेतु 15000 की राशि का समर्पण किया है पर्यावरण प्रेमी नामा ने अपने घर पर भी दर्जनों पेड़ पौधे लगाकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं गांव में प्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप में वृक्षारोपण में सहयोग दे रहे हैं। नामा के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए 15 अगस्त 2007 वह 15 अगस्त 2025 को उपखंड स्तर पर सम्मानित किए जा चुके हैं और राष्ट्रीय स्वयं स्वयं सेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता के साथ कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़कर सामाजिक कार्य कर रहे हैं प्रतिवर्ष निर्धन छात्रों हेतु स्थानीय प्रवासी पनवाड़ वासियों से आर्थिक सहयोग प्राप्त कर फीस शिक्षण सामग्री ऊनी वस्त्र आदि की व्यवस्था करवाते हैं इसके साथ ही निर्धन व प्रतिभावान छात्रों को NEET व JEE आदि निशुल्क कोचिंग आवास आदि की व्यवस्था समाज सेवी संगठनों से करवाते हैं। और वे आदर्श विद्या मंदिर पनवाड़ के संस्थापक सदस्य व विद्यालय भवन निर्माण वर्ष 2000- 2004 में भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे हैं व वर्तमान में विद्यालय प्रबंधन समिति में व्यवस्थापक का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।






