|

मानक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया,स्टैंडर्ड क्लब के 31 सदस्यों ने लिया भाग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय मानक ब्यूरो के तत्त्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली टोंक SC-3731 में मानक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्टैंडर्ड क्लब के 31 सदस्यों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान-चंचल मरेठा, द्वितीय स्थान-शिवानी मीणा, तृतीय स्थान- टीना वर्मा व चतुर्थ स्थान-नरेश कंवर ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।

मेंटर टीचर जितेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों में उपभोक्ता के रूप में मानकीकरण और गुणवत्ता के प्रति सजगता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक विद्यालयों में मानक क्लबों का गठन किया गया है। व्याख्याता हेमराज कोली ने क्लब के सदस्यों को मानको की जीवन में महत्ता के बारे में अवगत कराया और छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य सुशीला प्रतिहार, अंजुलता पारीक, श्रद्धा मीणा, दमयंती बालोटिया, प्रियंका बैरवा आदि उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण के पश्चात मानक क्लब के सभी सदस्यों व स्थानीय विद्यालय के समस्त स्टाफ के लिए अल्पाहार व जलपान की व्यवस्था की गई।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *