देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बीती 13 अगस्त को देवली शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान गुम हुई बाइक का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है। जानकारी के अनुसार उक्त यात्रा में शामिल होने के लिए नगर फोर्ट तहसील क्षेत्र के ग्राम देवपुरा से सत्यनारायण मीणा आए थे। जो अपनी बाइक बस स्टैंड के बाहर स्थित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खड़ी कर पैदल तिरंगा यात्रा में चले गए थे यात्रा खत्म होने के बाद आए तो उनको बाइक वहां नहीं मिली जिसकी रिपोर्ट देवली थाने में दर्ज करवा दी गई थी लेकिन चार माह गुजर जाने के बाद भी बाइक का पता नही लग पाया है। पीड़ित का कहना है कि शहर में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हुए है पुलिस प्रयास करती तो कोई न कोई क्लू जरूर मिल गया होता मगर पुलिस की लापरवाही का हर्जाना हमे भुगतना पड़ रहा है। उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने बीते मंगलवार को उपखंड अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा है।


