उनीयारा में विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उनीयारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उनियारा में विशाल आई केयर ट्रस्ट एवं जिला अंधता निवारण समिति, टोंक के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 5 नवम्बर 2025 को विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य नेत्र सर्जन डॉ. विशाल स्नेही ,विशाल आई केयर ट्रस्ट के प्रतिनिधि एवं चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 186 मरीजों की नेत्र जाँच की गई, जिनमें से चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। सभी मरीजों को दवाइयाँ, भोजन, आवास तथा चश्मे की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों एवं उनके परिजनों ने चिकित्सा टीम तथा सहयोगी स्टाफ का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. विशाल स्नेही तथा उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *