|

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पगारा के बच्चों ने किया देवली ए यू बैंक का भ्रमण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पगारा के बच्चों ने ए यू बैंक देवली का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बैंक में विभिन्न गतिविधियों को जाना और समझा। व्यवसायिक शिक्षा के तहत मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पगारा के छात्र छात्राओं को गिरधारी पांचाल(व्याख्याता) सत्यभगवान गोचर (व. अध्यापक) राधेश्याम मीणा और जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में बैंकिंग एवं फाइनेंस ट्रेड के तहत AU BANK DEOLI, का भ्रमण कराया गया एवं बैंकिंग संबंधी गतिविधियो की जानकारी शाखा प्रबंधक सुनील कुमार दाधीच, पालसिंह राणावत ओर सुमित गौतम द्वारा दी गई । जिसमें बैंक खाता, बैंक लोन, साइबर अपराध, बैंक में भविष्य के करियर के अवसरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बैंक के स्टाफ भावना जैन,अक्षय सिंहल,आशीष शंकर, दीपक, अमन ,युष्म टाक उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *