देवली में ‘टाटा सिएरा’ के नए अवतार का आगाह, यश मोटर्स शोरूम पर दो दिन रहेगी डिस्प्ले,लॉन्चिंग हुई।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के कोटा रोड स्थित यश मोटर्स (जिंदल कार्स) शोरूम पर भारत की पहली आइकॉनिक एसयूवी ‘टाटा सिएरा’ अब अपने नए और आधुनिक लुक में ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मंगलवार शाम शोरूम पर कार्यक्रम के साथ इस बहुप्रतीक्षित कार की लॉन्चिंग की गई, जिसे देखने के लिए स्थानीय कार प्रेमियों का दिनभर तांता लगा रहा। यश मोटर्स के संचालक संजय जिंदल और साहिल जिंदल ने बताया कि यह अत्याधुनिक एसयूवी विशेष रूप से 23 और 24 दिसंबर को देवली शोरूम पर प्रदर्शन के लिए उपलब्ध रहेगी।

लॉन्चिंग के साथ ही ग्राहकों में इस कार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और अब तक ढाई दर्जन से अधिक कारों की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है। टाटा सिएरा, जिसे पहली बार 1991 में भारत की पहली स्वदेशी एसयूवी के रूप में लॉन्च किया गया था, अब पूरी तरह से एडवांस टेक्नोलॉजी और लक्जरी फीचर्स के साथ मार्केट में वापस आई है। शोरूम के सेल्स मैनेजर कुलदीप सिंह सोलंकी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल दोनों सेगमेंट में उपलब्ध इस शानदार एसयूवी की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपए रखी गई है। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान न्यूरो सर्जन डॉ. राघव जिंदल, ऑर्थोपेडिक्स डॉ. आनंद प्रकाश मीणा, डॉ. चैतन्य प्रकाश, डॉ. नवल, सुशील बम, प्रमोद मंगल, पुनीत जिंदल, राहुल बलसोरा, रोहित जिंदल सहित वर्कशॉप मैनेजर धर्मवीर और टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *