देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के समीपस्थ पनवाड़ ग्राम में बल्क मात्रा में लोगो के आधार कार्ड कचरा पात्र में मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज को इस प्रकार कचरा पात्र में डालने की घोर लापरवाही से लोगो मे गहरी नाराजगी सामने आ रही है। उल्लेखनीय है कि कई लोगो की शिकायत रहती है कि आधार कार्ड उनके पते पर नही पहुँचते है उसका मूल कारण इस प्रकार लापरवाही के रूप में सामने आ रहा है। इस तरह के कृत्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही अमल में लाने की आवश्यक्ता है।



