देवली मे बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आगाज़,पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने किया शुभारंभ।

* तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट जो कि 26 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक होगा आयोजित….

* नवीन शर्मा एवं जयप्रकाश यादव के निर्देशन में करवाए जा रहे टूर्नामेंट….

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगरपालिका चेयरमेन नेमीचंद जैन ने बैडमिंटन क्लब देवली के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट जो कि 26 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन विधिवत फीता काट किया व सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इनके साथ पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश मीणा ने सभी को शुभकामनाओं के साथ पालिकाध्यक्ष को बैडमिंटन क्लब देवली की और से दी गई एप्लीकेशन और मांग के अनुसार एक वुडेन कोर्ट, हैंगिंग लाइट्स, जिम और बैडमिंटन कोर्ट को अलग करने एवं इसमें राज्यस्तरिय बैडमिंटन पोल एवं नेट लगाने एवं उच्च स्तरीय सफाई व्यस्था रखने का प्रयोजन किया है। साथ ही पार्षद रामनिवास ने बैडमिंटन कोर्ट के विकास के सभी कार्यक्रम जल्द से जल्द करने का प्रण लिया है। इस टूर्नामेंट में सभी स्थानीय खिलाड़ीयो के साथ साथ बाहर की टीमें केकड़ी, जहाजपुर, बूंदी, टोंक, टोडारायसिंह एवं अन्य कई स्थान के साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF देवली के खिलाड़ी भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। देवली के बैडमिंटन प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला सभी मैचेज बहुत ही अनुशासन व नियमो से रेफरियों द्वारा नवीन शर्मा एवं जयप्रकाश यादव के निर्देशन में करवाए जा रहे है।

देवली खेल प्रेमी मैच देखने का बहुत आनंद ले रहे है खिलाड़ी टूर्नामेंट मे अधिक संख्या मे भाग लेने की वजह से मैचेज देर रात्रि तक चल रहे है। बैडमिंटन क्लब देवली के सभी सदस्य इसको सफल बनाने को लेकर बहुत ही उत्साहित है व सक्रिय दिखे। साथ ही देवली बैडमिंटन क्लब ने आयोजक डॉ गौरव व्यास का बर्थडे भी ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं शुभकामनाएं दी। देवली बैडमिंटन क्लब के सभी सदस्य महेंद्र सैनी,भूपेंदर प्रतिहार, राजेंद्र मीणा, रणवीर मीणा,आशाराम मीणा,अक्षय जिंदल, ज्ञान मीणा, मुकेश मीणा (sbi), मुकेश मीणा बासनी, रामपाल मीणा (lic), राजेश गर्ग,शंकर मीणा एवं अन्य सभी सदस्यो ने दिन रात एक करके ये आयोजन जिसमे ओपनिंग सेरेमनी में सभी का स्वागत, चाय,नास्ते, लाइट, मैच एवं सफाई एवं अन्य सभी का उत्तम प्रबंध किया।वही सत्येंद्र व्यास ने सभी को बधाई देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *