आर्मी डे परेड जयपुर में सम्मिलित होने के लिए दल रवाना।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। इतिहास में पहली बार राज्य की राजधानी जयपुर में 78वें आर्मी डे के अवसर पर आयोजित भव्य परेड व अन्य प्रमुख कार्यक्रमों को देखने के लिए शुक्रवार को स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली से प्रधानाचार्य व दल प्रभारी वसुधा शर्मा के नेतृत्व में 16 स्टाफ सदस्यों व 40 विद्यार्थियों के दल को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण वैष्णव व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। व्याख्याता सत्य प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि 15 जनवरी तक चलने वाले इन आयोजनों में सेना की ताकत, अनुशासन और शौर्य का प्रदर्शन होगा।

यह आयोजन विद्यार्थियों को देशभक्ति और गर्व का अनूठा अवसर प्रदान करेगा। सीकर रोड़ स्थित भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में भारतीय सेना द्वारा ‘अपनी सेना को जानें’ प्रदर्शनी का आयोजन होगा. जिसमें सेना के नवीनतम सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा। सर्वप्रथम विद्यार्थी जगतपुरा महला रोड़ पर 10 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक सेना दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन देखेंगे।इसके अलावा 15 जनवरी तक रोजाना शाम 5:30 बजे से शाम 7 बजे तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या कार्यक्रम का आयोजन होगा. जिसमें 1 हजार ड्रोन कैमरों से ऑपरेशन सिंदूर की शोर्य गाथा देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *