देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बीसलपुर बांध की ऊँचाइ बढ़ने के विरोध में आयोजित धरने का क्रम लगातार जारी है इसके चलते गुरुवार को धरने मे ग्राम कालेडा कंवर जी और टोपा के ग्रामवासी शामिल हुए। जहाँ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया है कि बीसलपुर बांध परियोजना जो देवली टोंक राज० में स्थित है। जिसमे बांध की ऊँचाई बढ़ाने व 9 प्रतिशत पानी बढाने तथा विस्थापितो की मांग व अन्य प्रकरण हेतु आपको जरिये रजिस्टर्ड डाक दिनांक 29.12.2025 को भेज दिया गया है।ज्ञापन पत्र भेजा था लेकिन आपके सी०एम०ओ० द्वारा ज्ञापन को 181 परिवाद के अन्तर्गत परिवाद सं० 012609725284306 में प्रकरण बता दिया गया है जो कि अनुचित है क्या ज्ञापन को 181 का परिवाद बनाया जा सकता है जो कि जनहित में नहीं है। आपको ज्ञापन संघर्ष समिति द्वारा दिया गया है।

बिन्दु सं० 1 के अनुसार प्रकरण को अव्यवहारिक बताकर परिवाद इस कार्यालय का न बताकर ई०आर०सी०पी० योजना के कार्यालय से सम्बन्धित बता दिया गया। जबकि बांध की ऊँचाई व अन्य कोई योजना सरकार व केबिनेट मंत्री मण्डल द्वारा निर्धारित किया जाता है। जबकि आपने ई०आर०सी०पी० का प्रकरण बताकर मामले का खारिज कर दिया गया है।मुख्यमंत्री होने के बाद भी आपका गृह व इन्टेलिजेन्स विभाग को जो घरना चल रहा है। उसकी जानकारी नहीं है। आपको लिखित में ज्ञापन देने के बाद भी आप 68 गांवो के लोगो की इस समस्या से अवगत होने के बजाय उनसे दूर भाग रहे हो।
पत्र द्वारा पुनः याद दिलाकर आपसे अनुरोध कर रहे है कि अगर विस्थापितो की मांग को पूरा नही किया गया व बांध की भरवा क्षमता बढाई गई तो इसका परिणाम आपको आगामी पंचायत, नगरपालिका, जिला परिषद, पंचायत समिति व विधानसभा चुनाव में भी इसका भयंकर दुष्परिणाम हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी और अब हमे बडा आन्दोलन करने के लिए सरकार मजबूर कर रही है। इस दौरान ग्राम पंचायत कालेडा कंवर जी के सरपंच अर्पित जोशी , उपसरपंच प्रभुलाल मीणा,किसान नेता सत्यनारायण तिवाड़ी,सुगन जैन,छितर मीणा , नरेंद्र सिंह सोलंकी , सुखलाल लोढ़ा , सूरजमल मीणा , शंकर जांगिड , हाथीराम लोढ़ा और अन्य कई ग्रामवासी मौजूद रहे।



