देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। केंद्रीय औद्दोगिक सुरक्षा बल के 7वें वैच HC/GD (स्पोर्ट्स) बेसिक कोर्स की पासिंग आउट परेड 22 जनवरी 2026 को केऔसुब क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, देवली, जिला टोंक, राजस्थान में होगी। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित होने की कृपा की है। इसके अतिरिक्त केऔसुब महानिदेशक श्री प्रवीर रंजन,IPS ADG श्री विजय प्रकाश,IPS महानिरीक्षक प्रशिक्षण खंड श्रीमती वी खम्मो उप महानिरीक्षक श्री विनय काजला और उप महानिरीक्षक श्री अजय दहिया इत्यादि गणमान्य केऔसुब अधिकारी इस समारोह में उपस्थित होंगें ।
ट्रेनिंग के दौरान इन्हें औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन, विमानन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, वीआईपी सुरक्षा, नेतृत्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स जैसे विषयों को पढाया गया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षुओं को आधुनिक हथियारों के साथ शस्त्र संचालन का गहन सामरिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
परेड में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, देवली में ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षनार्थियों द्वारा सीखे गए अनुशासन, ड्रिल और प्रोफेशनलिज्म के उच्च मानकों का प्रदर्शन किया जाएगा। श्री नरेन्द्र देव आनंद, उप महानिरीक्षक/ प्राचार्य केऔसुव क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, देवली इन्हें शपथ दिलवायेगे और शपथ के बाद उक्त प्रशिक्षनार्थी औपचारिक रूप से केऔसुब में शामिल होंगे। ट्रेनिंग की समाप्ति के उपरान्त ये बल-सदस्य विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में CISF का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दीक्षांत परेड में कुल 324 नए प्रशिक्षित HC/GD (स्पोर्ट्स कोटा) शामिल होंगे।


