देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली एंव सहाय हॉस्पिटल जयपुर के सानिध्य में आयोजित नैत्र शिविर का शनिवार को फोलो अप शिविर मे जयपुर से मोतियाबिंद आपरेशन कराने के बाद देवली लाने पर आपरेशन के पाचवे दिन सभी रोगी स्वास्थ्य पाए गए है। सहाय होस्पिटल जयपुर के नैत्र विशेषज्ञ डाक्टर सोनू शर्मा सहित टीम द्वारा फोलोअप किया गया जिसमें रोगियों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श व दवाइयाँ दी गई है। रोगियों की पट्टियाँ खोल कर विजन टैस्ट किया गया वही अगले माह की 15 तारीख को नम्बर वाले चश्मे दिए जाएंगे। शिविर मे समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल,घीसा लाल टैलर,शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल, प्रहलाद शर्मा, सत्यनारायण गोयल,राजैन्द्र कुमार शर्मा,सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, कन्हैया लाल लुनिवाल, राजैन्द्र शर्मा सावर वाले इत्यादि मौजूद रहे।




