देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संथली में शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित मेगा पीटीएम का भव्य आयोजन किया गया।अभिभावकों को विद्यार्थियों की उत्तरोतर प्रगति से अवगत करवाया गया। विद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा निपुण मेले का शानदार आयोजन किया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।देवलाल गुर्जर के सानिध्य में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को कृष्ण भोग कार्यक्रम के अन्तर्गत शानदार भोजन का आयोजन किया। भामाशाह भाजपा नेता व एसटी मोर्चा टोंक जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा द्वारा कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों को स्वेटर, जुते एवं मोजे वितरित किये गए। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य तथा समस्त शाला परिवार ने अतिथियों को धन्यवाद दिया।




